---Advertisement---

Narnaund Police News : नारनौंद ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत बाइक सवार का 23 हजार का चालान

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund police bike drink and drive challan

Narnaund police News : ट्रैफिक पुलिस इन दोनों वाहन चालकों पर शिकंजा कैसे हुए हैं। ताकि सड़क हादसों और अपराधों में कमी आ सके। इसी कड़ी में नारनौंद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर ड्रिंक एंड ड्राइव मोटरसाइकिल का 23000/- का चालान कर इंपाउंड कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund police के traffic police incharge सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना और गाड़ी चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने के अलावा नशा न करके वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

लेकिन आज भी कुछ असामाजिक तत्व नशा करके अपने वाहनों को चलते हैं जो सड़क पर हादसों को खुलेआम न्योता देते हैं। इनकी चपेट में आने से बेकसूर लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी ठोस कार्रवाई कर रही है।

 

 

उन्होंने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान नारनौंद में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कागजात जांच के लिए रोका गया। जिसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। जिसने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था और ना ही उसके पास कागजात थे। Narnaund traffic police ने इस उल्लंघन के आधार पर बाइक का ड्रिंक एंड ड्राइव का 23000/- रुपए का चालान कर इंपाउंड किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और स्वयं की व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

एक ही रात में 2 दर्शन किसानों पर टूटा चोरों का कहर! नारनौंद क्षेत्र के गांव के खेतों से सोलर और मोनोब्लॉक मोटर चोरी, लाखों का नुकसान

August 4, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer