---Advertisement---

Narnaund News : नारनौंद शराब ठेके में मृत मिला व्यक्ति, गांव में मचा हड़कंप

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund wine shop salesman death

Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांव में स्थित एक शराब के ठेके में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक शराब ठेके पर सेल्समैन के तौर पर काम करता था। प्रारंभिक दृष्टि से व्यक्ति की मौत हार्ट फेल होने से हुई है लेकिन मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Narnaund News : नारनौंद शराब ठेके में मृत मिला व्यक्ति, गांव में मचा हड़कंप
हिसार जिले के गांव गढ़ी अजीमा शराब ठेके में मृत पड़ा सत्यवान।

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव गढ़ी अजीमा शराब ठेका के अंदर बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। जबकि शराब ठेके का दरवाजा अंदर से ही बंद था। मृतक व्यक्ति चारपाई से नीचे गिरा हुआ था और उसकी चारपाई पर खाने का टिफिन खुला पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना Narnaund police को दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक व्यक्ति की पहचान हिसार जिले के गांव गैबीनगर निवासी 50 वर्षीय सत्यवान के रूप में हुई है। सत्यवान पिछले काफी समय से शराब ठेके पर सेल्समैन के तौर पर काम करता था।

 

Narnaund News : नारनौंद के गांव गढ़ी अजीमा शराब ठेके में मृत मिला व्यक्ति, गांव में मचा हड़कंप
गढ़ी अजीमा शराब ठेके में मृत मिला व्यक्ति, गेट से झांक कर देखते ग्रामीण।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। शराब ठेके के अंदर सेल्समैन की मौत की सूचना मिलते हैं नारनौंद थाना प्रभारी बलवान सिंह और Narnaund DSP देवेंद्र सिंह नैन मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक की जमीन पर गिरने से गर्दन की हड्डी टूट गई और चोट लगने से उसकी मौत हो गई। असम का जताई जा रही है कि मृतक रात को खाना खाने बैठा तो उसका अचानक हार्ट फेल हो गया और वह चारपाई से जमीन पर गिर गया जिससे चोटिल होकर उसकी मौत हो गई।

 

 

पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी तो मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस नंबर तक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। हालांकि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

बुडाना डबल ब्लाइंड मर्डर केस में खुलासा, दस महीने बाद साजिशकर्ता गिरफ्तार,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

एक ही रात में 2 दर्शन किसानों पर टूटा चोरों का कहर! नारनौंद क्षेत्र के गांव के खेतों से सोलर और मोनोब्लॉक मोटर चोरी, लाखों का नुकसान

August 4, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

नारनौंद उपमंडल के गांव में तंग गलियों पर कब्जों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीण बोले- अब प्रशासन करे कार्रवाई

July 22, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer