---Advertisement---

Samalkha News : समालखा में दुकानदार पर चाकू से हमला, 2 आरोपी काबू

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Samalkha dukandar per Hamla, do girftar

Samalkha News : समालखा में काठ मंडी में प्राइवेट क्लीनिक के नजदीक बाइक सवार 2 युवकों द्वारा दिनदहाड़े दुकानदार को चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में शहर की चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को चुलकाना रोड से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कल अदालत पेश किया जाएगा वहीं पुलिस घटना में प्रयोग किए गए चाकू व बाइक को बरामद करने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बारे जानकारी देते हुए Samalkha चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि 9 सितंबर को दुकानदार दीपक कुमार उर्फ बिट्टू निवासी वार्ड नंबर 9 पर चाकू से हमला कर घायल करने के आरोप में पिता बलवान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी जिसमें टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास कुछ गलियों में लगे करीब 30-40 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी रही।

 

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए। Samalkha पुलिस ने जांच प्रक्रिया तेज करते हुए आरोपी सुनील उर्फ चोगा (20) निवासी गांव ढोढपुर व सचिन उर्फ दाडू (20) निवासी चुलकाना को आज दोपहर के समय चुलकाना रोड से गिरफ्तार कर लिया जिन्हें कल अदालत पेश किया जाएगा।

  Samalkha चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपी चुलकाना में आई.टी.आई. का कोर्स कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दीपक कुमार उर्फ बिट्टू वार्ड नंबर 9 निवासी समालखा ने बताया था कि वह नई अनाज मंडी गेट नंबर 2 के पास टायर पंचर का काम करता है।

उसने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे वह वैश्य बॉयज स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को बाइक पर लेकर वापस लौट रहा था।

जैसे ही वह काठ मंडी में प्राइवेट क्लीनिक पहुंचा तो उसी समय बगैर नंबर बाइक सवार 2 युवक आए और गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो युवकों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

Weather Update: हरियाणा में तूफान ने मचाई तबाही, अंबाला में हाइवे पर पलटे ट्रक, फोनों में अलर्ट से लोग हैरान

June 11, 2026

हरियाणा में New Bypass Pariyojna: दिल्ली से पंजाब जाने वाले राहगीरों को भी होगा फायदा

May 30, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट; कैसे होंगे किसानों के सपने साकार

April 5, 2026

Crime News: पानीपत में पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला; सहायिका को लिव-इन में रखा, गोहाना में मामला दर्ज

March 23, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer