Verification: eefe237ed2c24d7f

Animal Chori: पंचायती झोटा चोरी मामले में यूपी से पशु चोर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

0 minutes, 5 seconds Read

Animal Chori Hisar News Today in Hindi

Animal Chori : हिसार जिले के गांव से पंचायती झोटा चोरी करने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक पशु चोर को गिरफ्तार किया है। ‌ पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड कर लिया है। ताकि क्षेत्र में हो रही पशु चोरी की वारदातों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार पुलिस ने पंचायती झोटा चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक पशु चोर को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी अशरफ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

 

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से हिसार और उसके आसपास के क्षेत्र में हुई पशु चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी सुराग जुटाए जा सके। साथ उसके अन्य साथियों के बारे में भी पता कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।  ( Hisar News Today )

 

गौरतलब है कि सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हरियाणा में पशु चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। पशु चोर लोगों के दुधारू पशुओं के साथ-साथ गांव के पंचायती झोटा ( भैंसों ) को अपना निशाना बना रहे हैं। हिसार जिले के गांव डाया और मंगाली से पंचायती झोटा चोरी करने की शिकायत गांव डाया के सरपंच द्वारा मंगाली चौकी पुलिस को 20 मार्च को दी गई थी। सरपंच की शिकायत पर आजाद नगर थाना में मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी थी।

 

आपको बता दें कि पिछले दिनों जींद जिले के गांव आसन और ललित खेड़ा गांव से भी अज्ञात पशु चोर रात को करीब एक दर्जन पशुओं को चोरी करके फरार हो गए थे। इसके अलावा हिसार और जींद जिले के अन्य कोई गांव में भी पशु चोरी की वारदात सामने आ चुकी है। पशु चोरी की अधिकतर वारदातों में उत्तर प्रदेश का चोर गिरोह होने का शक जताया जा रहा है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer