---Advertisement---

दुबई में चावल निर्यात का झांसा देकर खरीदा 1500 क्विंटल धान : राइस मिल मालिक की भूख और नींद उड़ी, महिला ठग गिरफ्तार, Fraud Case

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad jakhal Lakshmi rice mil Fraud Case

Fatehabad Fraud Case: फतेहाबाद के जाखल में राइस मिल मालिक के चावल का दुबई के शेख के पास निर्यात करवाने का झांसा देकर करीब 1500 क्विंटल बासमती धान खरीद कर 83.67 लाख रुपए का चूना लगाने का मामला सामने आया है। ठगों की चाल में राइस मिल मालिक ऐसा फंसा कि उसकी दिन की भूख और रात की नींद छीन गई। फतेहाबाद की जाखल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

फतेहाबाद के जाखल स्थित लक्ष्मी राइस मिल के मालिक अमर जिंदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे आरोपियों ने करीब 1500 क्विंटल बासमती धान की खरीद की थी। लेकिन पैसे देने की बात आई तो आनाकानी करने लगे और उसके करीब 83.67 लाख रुपए की पेमेंट देने से मना कर दिया।

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने दुबई निवासी मो. शेख अब्दुल खान का नाम लेकर निर्यात का झांसा दिया। चार ट्रकों में चावल भेजा गया और बिल्टी, बिल व कांटा-पर्ची उपलब्ध कराई गई, जिससे शिकायतकर्ता को विश्वास हो गया। भुगतान मांगने पर बहाने बनाए गए और बाद में धमकियाँ दी गईं। आरोप है कि गिरोह पहले भी कई मिल मालिकों को इसी तरह चूना लगा चुका है।

 


इस मामले में थाना जाखल में मुकदमा संख्या 162 दिनांक 03.12.2025, धारा 316(2), 318(4), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मनीषा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि प्रार्थी अमर जिंदल, प्रोपराइटर लक्ष्मी राइस मिल, जाखल ने शिकायत दी कि आरोपी परिवार—तेजपाल गर्ग, साहिल गर्ग, अंकित गर्ग, अंकुर गर्ग, मीनू व मनीषा ने बासमती चावल की 1499.70 क्विंटल मात्रा (₹83,67,727) खरीदकर भुगतान नहीं किया और फरार हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Live-in Partner Rights:  लिव-इन पार्टनर को भी मिलेगा पत्नी जैसा हक, क्या अब हर लिव-इन पार्टनर को पत्नी का दर्जा मिल जाएगा?

August 3, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Latest News: हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा का ‘जेल भरो आंदोलन का ऐलान, किसान-मजदूरों ने बनाई रणनीति

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026

Accident News: ट्रैक्टर बाइक की टक्कर; सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

August 3, 2026

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer