---Advertisement---

हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला: सीएम नायब सैनी ने किया हांसी को जिला बनाने का ऐलान, Hansi New District

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi New district announcement CM Nayab Saini

Hansi New District :  हांसी विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी को जिले की सौगात दे दी है। मुख्यमंत्री के ऐलान से रेल स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इसको लेकर विधायक विनोद भयाना सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हाँसी लाइव:हरियाणा को मिला नया जिला, हांसी बना हरियाणा का 23 वाँ जिला होगा हाँसी:नायब सैनी सीएम हरियाणा

हांसी को जिला का दर्जा देने की घोषणा जैसे ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी में विकास रैली के दौरान अपनी घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री ने हांसी को जिला बनाने की घोषणा के साथ साथ अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

 

हांसी विकास रैली के मंच से भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हांसी को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सन 2017 में पुलिस जिला बनाया था। 2024 के चुनाव से पहले वह हांसी को जिला घोषित करने के लिए आए थे लेकिन जब वह इसकी अनाउंसमेंट करने वाले थे कि इसी दौरान चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव की घोषणा के साथ ही हरियाणा प्रदेश में आचार संहिता लग गई थी। जिसकी वजह से उनकी यह घोषणा तब से उनके अंदर टिस कर गई थी। ( Hansi New District in Haryana ) 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार फिर हांसी को जिला बनाने का मौका आया लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की वजह से वह सपना भी अधूरा ही रह गया था। आज वह पल आ गया है जब हांसी को वह पूर्ण जिले का दर्जा देने का ऐलान करते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर हांसी जिले की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी और यहां पर रिकार्ड विकास करके करवाए जाएंगे। ( 23rd District in Haryana ) 

 

 

हांसी को जिला बनाने की घोषणा पर पूर्व वित्त मंत्री कैप्टनअभिमन्यु, हांसी के विधायक विनोद भयाना, हांसी भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान, भाजपा नेता कुलदीप गौतम, भाजपा नारनौद मंडल अध्यक्ष कर्णपाल दुहन, महाबीर श्योराण, सिसाय मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बूरा, सोनू सैनी, चेयरमैन मास्टर उदय सिंह लोहान, चेयरमैन शमशेर लोहान उर्फ कुकन, राजेंद्र दुहन, रोशनलाल दुहन, सुनील बैरागी, सुरेश एमसी, आजाद शर्मा, कप्तान सिंघवा, अमरजीत लोहान, पप्पू सिसाय, जगदीश पूनिया, नरेश पाली, चांदी राम मान इत्यादि ने खुशियां मनाते हुए लड्डू बांटे और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ( Haryana new district announcement ) 

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाने की घोषणा से एक दिन पहले हरियाणा अब तक न्यूज ने हांसी को जिला बनाने की घोषणा को लेकर न्यूज़ प्रकाशित की थी कि मुख्यमंत्री मंगलवार को जिला बनाने की घोषणा करेंगे। हमारी खबर और हमारे सूत्रों के द्वारा दी गई जानकारी पुख्ता साबित हुई और मुख्यमंत्री ने इस पर मोहर लगा दी है। हमारी खबरों की विश्वसनीयता और हमारे सूत्रों का विश्वास पाठकों के दिलों में जगह बन गया है। क्योंकि हम बिना किसी पुख्ता जानकारी के कोई भी खबर अधूरी प्रकाशित नहीं करते और ना ही हमें सोशल मीडिया पर ज्यादा वह वाही लूटने का शौक है।

 

जनता तक सच्चाई पहुंचना ही हरियाणा अब तक न्यूज़ का असल मकसद है चाहे किसी के मन में इसको लेकर कोई भी विचार आए। क्योंकि हमारी ताकत हमारे पाठक हैं और पाठकों के दिलों के अंदर जगह बनाना कोई बच्चों का खेल नहीं है।  न्यूज को अपडेट किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer