Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi SP की अनौखी पहल : एसपी ने गरीब बुजुर्गों और बच्चों को बांटे कंबल, भोजन करवाया

0 minutes, 6 seconds Read

Hansi SP blanket distribution orphanage

Hansi News : सर्दियों के मौसम में बेसरा बच्चों और बुजुर्गों की सेवा करना ही असली सेवा है। इंसानियत की सेवा के नाते हमें ठंड से बचने के लिए बच्चों और अलाचार बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए व्यापक प्रबंध करने की जरूरत है। उक्त शब्द हांसी पुलिस अधीक्षक ( Hansi SP )अमित यशवर्धन ने हांसी बाईपास पर स्थित शिव शक्ति अनाथ आश्रम में बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए गरम कंबल देते हुए कहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Hansi SP अमित यशवर्धन ने कहा कि जरूरत के समय अपनों को तो देते हैं लेकिन कमजोर और बेसरा लोगों की मदद करने के लिए कोई कोई बिरला ही आगे आता है। ‌ उनका मकसद कमजोर लाचार और अनाथ आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचने का है। हम लोगों को पढ़ लेना चाहिए कि गर्म वस्त्रों और पेट भर भोजन से कोई वंचित नहीं रहना चाहिए। ‌

 

पुलिस अधीक्षक ने अन्य पुलिस कर्मियों से भी अपील करते हुए कहा कि वह भी अपने-अपने क्षेत्र में ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों की मदद के लिए आगे आए। उन्हें जरूरत के मुताबिक गर्म कंबल उपलब्ध करवाई और ध्यान रखें की कोई बिना जरुरत के इनका दुरुपयोग ना कर सके। क्योंकि काफी बार देखने में आता है कि कई लोग हर किसी से दान में दी गई चीज ले लेते हैं लेकिन बाद में उसे भेज देते हैं। हमें ध्यान में रखना होगा कि जरूरतमंद को हुई उसकी जरूरत के मुताबिक ठंड से बचने के लिए वस्त्र उपलब्ध करवाए जाएं।

 

Hansi SP ने कहा कि कई बार देखने में आया है की एक-एक व्यक्ति कई कई गर्म कंबल इकट्ठे कर लेता है और दूसरे जरूरतमंद उससे वंचित रह जाते हैं। गरीब बच्चों और बुजुर्गों की सेवा करने वाले लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में भी समाज सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना अनाथ आश्रम और बिना किसी विशेष ठिकाने के रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने भी अपने स्तर पर प्रबंध किए हैं और जहां पर कोई प्रबंध नहीं है वहां पर स्थानीय लोगों को उनके लिए व्यवस्था करनी चाहिए। ‌ इसके साथ वहां की व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है।

 

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने कंबल वितरण करने के बाद शिव शक्ति अनाथ आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस का नारा सेवा, सुरक्षा और सहयोग का है इसलिए हम कानून के दायरे में रहते हुए सब की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए तो काम करते हैं लेकिन जरूरत के समय हमें हर किसी का सहयोगी बनने की भी जरूरत है।

 

हांसी पुलिस की इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं और मानवता के प्रति सकारात्मक संदेश देते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला पुलिस हांसी ने न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन किया बल्कि मानवता, करुणा और संवेदनशीलता के मूल्यों को भी प्रोत्साहित किया।

 

अपने नारे के मुताबिक हम जरूर के समय बेबस और अलाचार लोगों की मदद करके अपनी सेवा के फर्ज को अदा कर सकते हैं। सेवा करने से मन को शांति मिलती है और हमारे द्वारा अनजाने में गई गलती को भी सुधारने का अवसर मिल जाता है। हांसी पुलिस दोबारा की गई इस अनोखी पहल की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के साथ इस दौरान हांसी सिटी थाना प्रभारी सुखजीत सिंह, सिसाय पुल हांसी चौकी इंचार्ज रविकांत सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस कर्मियों के इस रूप को देखकर हर किसी के मुंह से प्रशंसा ही निकल रही थी कि क्या पुलिस का ऐसा भी रूप देखने को मिलेगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer