Verification: eefe237ed2c24d7f

फ्रिज में आग लगने से घर का सामान जला – Latest News

0 minutes, 3 seconds Read

Ramnagar Colony Bhiwani house fire, latest News

Latest News : भिवानी की रामनगर कालोनी में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक मकान में रखे फ्रिज में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में पूरे घर में घना धुआं भर गया, जिससे परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। मकान की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आग की लपटों ने फ्रिज को पूरी तरह चपेट में लिया। आग से घर के पर्दे व अन्य सामान भी जल गया। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए पहले बिजली की मुख्य लाइन बंद की और फिर पानी डालकर आग पर काबू पाया। समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ( Latest News Bhiwani )

पोल्यूशन विभाग से सेवानिवृत्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह किसी कार्य से वैश्य कालेज की तरफ गए हुए थे। उनकी पत्नी ने मामले को सूचना फोन पर दी तो वह मौके पर पहुंचा। आग लगने के बाद पूरे घर में धुआं भर गया था, जिससे स्थिति काफी भयावह हो गई थी। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

आग लगने का कारण फ्रिज में हुआ शार्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ समय तक घर में डर का माहौल बना रहा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer