Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार रैन बसेरा हत्याकांड में खुलासा: 10 घंटे में Hisar Police ने सुलझाई हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 5 seconds Read

Disclosure in Hisar night shelter murder case update 

Hisar News: मधुबन पार्क हिसार रैन बसेरा में व्यक्ति की हत्या करने के मामला सामने आया है। Hisar police पुलिस ने मात्र दस घंटे में ही आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लेकिन रैन बसेरा के रखरखाव और सुरक्षा को लेकर हिसार नगर निगम सवालों के घेरे में आ गया है।  पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है और घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रैन बसेरा में शराब पार्टी में मर्डर 

मंगलवार रात को रैन बसेरा में एक व्यक्ति की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा किए। मृतक युवक की पहचान जींद के रहने वाले 45 वर्षीय बलकार सिंह के रूप में हुई।

शराब पीने के दौरान विवाद में बलकार की हत्या

हिसार रैन बसेरा हत्याकांड में खुलासा: 10 घंटे में Hisar Police ने सुलझाई हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि सर्दी से बचने के लिए हिसार शहर के मधुबन पार्क में बनाए गए स्थाई रैन बसेरा में रह रहे कुछ लोग शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान उनकी आपस में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां पर मौजूद तीन-चार लोगों ने बलकार के ऊपर हमला कर दिया। सीने में गहरी चोट लगने की वजह से बलकार के नाक से खून बहने लगा और उसकी मौत हो गई।

 

बुधवार की सुबह जब रैन बसेरा में बलकार को बेसुध हालत में पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान की तो उसकी पहचान जींद निवासी 45 वर्षीय बलकार के रूप में हुई।

पुलिस ने मिले सबूतों और शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मधुबन पार्क स्थित रैन बसेरा हत्याकांड की वारदात को कबूल कर लिया। आरोपित की पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी कृष्ण पुत्र शमशेर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश करेगी।

 

पुलिस पुस्तक में आरोपी कृष्ण ने खुलासा किया कि वह अविवाहित है और 15 सालों से हिसार में ही रहकर काम धंधा करता है तथा रात को रैन बसेरा में रहता है।

 

रैन बसेरा हत्याकांड मामले में नगर निगम हिसार सवालों के घेरे में

हिसार नगर निगम द्वारा सर्दी से बचने के लिए बनाए गए अस्थाई रैन बसेरा में रुकने वाले किसी भी व्यक्ति का रिकॉर्ड दर्द नहीं।

हिसार के मधुबन पार्क में बनाए गए अस्थाई रैन बसेरा में सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं और ना ही यहां पर सुरक्षा गार्ड या कोई केयरटेकर रखा गया है।

रैन बसेरा लोगों को सर्दी से बचने के लिए रात बिताने का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है लेकिन यहां पर रोकने वाले लोग अक्सर शराब का सेवन करते हैं और हुड़दंइबाजी करते हैं जिसका नतीजा बलकार को अपनी जान गवा कर चुकाना पड़ा।

 

रैन बसेरा में रहने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगाया गया। नगर निगम हिसार द्वारा की गई लापरवाही बलकार की जान पर भारी पड़ गई।

 

अगर रेन बसेरा में सुरक्षा गार्ड गार्ड या कोई केयरटेकर होता तो पुलिस को मामला सुलझाने में 10 घंटे नहीं बल्कि मात्र कुछ मिनट ही लगती।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer