Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Weather Alert: हरियाणा में दो दिन बारिश की संभावना, तापमान तोड़ेगा रिकॉर्ड

0 minutes, 2 seconds Read

Haryana Weather Alert: हरियाणा में बारिश की संभावना

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम भर-भर करवटें बदल रहा है। ‌ उसके बावजूद भी फरवरी में लगातार पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। हरियाणा मौसम विभाग में 2 दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। क्योंकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में 2 दिन कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फसलों में बीमारियां आने का खतरा

फरवरी का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण किसानों की चिंता भी तापमान के पारे के साथ-साथ बढ़ने लगी है। क्योंकि एक दम से तापमान बढ़ने का असर लोगों की सेहत के साथ-साथ किसानों की फसलों पर भी गहरा प्रभाव छोड़ता है। ‌अचानक तापमान बढ़ने से फसलों में बीमारियां आने का खतरा बढ़ जाता है और पैदावार पर भी असर पड़ता है।

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर 

17 फरवरी को हरियाणा में बारिश की संभावना बन रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी को हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर स्थिति में देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से हरियाणा में बिखरावाली बारिश देखने को मिल सकती है और ज्यादा बारिश होने की कोई संभावना दिखाई नहीं पड़ रही। मौसम में यह बदलाव 17 और 18 फरवरी को देखने को मिलेगा और उसके बाद फिर से मौसम एक बार फिर साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

हरियाणा के इन जिलों में बारिश होने की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के दक्षिणी पश्चिमी जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है दिन में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, नहूं, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात क्षेत्र में हल्की वह बिखर वाली बारिश हो सकती है। जबकि उत्तरी और पूर्वी जिलों में बादल छाए रहेंगे।

हरियाणा में फरवरी का तापमान 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और इसका असर खत्म होने के बाद दवाओं की दिशा बदल जाएगी। मौसम खुश्क होने की वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 18 फरवरी के बाद दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है जबकि प्राथमिक तापमान 10 डिग्री से अधिक बना रहेगा। फिलहाल की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था जो फरवरी महीने में अब तक सबसे ज्यादा है। ‌

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer