---Advertisement---

हिसार पुलिस ने कुख्यात बदमाश को दबोचा: हत्या, लूट के दो दर्जन के करीब मामले दर्ज ( Latest News Hisar

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Hisar AVT staff arrest criminal Surjeet Urf Sardar      

Latest News Hisar: हिसार पुलिस ने कुख्यात बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी बदमाश के कब्जे से अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश के खिलाफ हिसार सहित अन्य जिलों में हत्या लूट सहित दो दर्जन के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आजाद नगर थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

कुख्यात बदमाश सुरजीत उर्फ सरदार गिरफ्तार


AVT स्टाफ की टीम मंगाली चौकी एरिया में गस्त पर थी कि उनको गुप्त सुचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति दिखा है जिसके पास असला है स्टाफ ने तुरंत सिंघरान रोड़ मंगाली सुरतिया क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपी को मौके पर काबू किया। नियमानुसार तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 9 MM व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। AVT स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सुरजीत उर्फ सरदार निवासी गांव मंगाली सुरतिया को अवैध असला सहित काबू किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ जिला हिसार सहित विभिन्न जिलों के अलग-अलग थानों में 23 से अधिक मुकदमे हत्या, आर्म्स एक्ट, लूट आदि के दर्ज हैं। आरोपी वर्तमान में एक अन्य मामले में जमानत पर था। आरोपी के खिलाफ थाना आज़ाद नगर में आर्म्स एक्ट का मुकदमा कर आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु हवाले किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer