Khairi gaon vivad in uklana News Today
Uklana News Today: उकलाना क्षेत्र के गांव खैरी में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया ट्रैक्टर व जैली बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले के अनुसार शिकायतकर्ता रामकिशन पुत्र सतपाल निवासी गांव खैरी, जिला हिसार ने शिकायत दी थी कि दिनांक 25.05.2026 को नामजद आरोपियों द्वारा उसके घर के सामने आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि आरोपी नैतिक ट्रैक्टर लेकर आया तथा ट्रैक्टर से घर के गेट को तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व जैली से हमला कर दिया, जिससे शिकायतकर्ता तथा उसके रिश्तेदार दीपक को चोटें आईं। घटना के दौरान घर पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए तथा आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जिस सम्बन्ध में थाना उकलाना में मामला दर्ज किया गया था। ( Barwala News Today )
मामले में कार्रवाई करते हुए ASI सुभाष थाना उकलाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रामभगत पुत्र सीता राम निवासी खैरी जिला हिसार के रूप में हुई है । को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर लड़ाई-झगड़े में प्रयुक्त ट्रैक्टर तथा जैली बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश जाएगा । ( Latest News Hisar Haryana )








