Verification: eefe237ed2c24d7f

मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने साधा निशाना

0 minutes, 7 seconds Read

BJP workers will walk to Modi Jind rally

हरियाणा न्यूज, नारनौंद:  17 जुलाई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जींद रैली में हजारों कार्यकर्ता पैदल जाएंगे। इसको लेकर नारनौंद से पूर्व विधायक कैप्टन अभिमन्यु के नेतृत्व में पूरी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं कैप्टन अभिमन्यु ने  प्रधानमंत्री की रैली को लेकर नारनौंद के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व वित्तमंत्री एवं नारनौंद विधानसभा से पूर्व विधायक रहे कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करने के लिए 17 जुलाई को जींद आ रहे हैं। जींद और नारनौंद के जिलों की सीमाएं बेशक अलग हैं, परंतु नारनौंद हलके के लोगों का जींद से जुड़ाव अधिक है। क्योंकि यहां से जींद की दूरी मात्र कुछ किलोमीटर की है और नारनौंद हलके को मिलने वाली सौगातों के साथ साथ जींद को मिलने वाली सौगातों का लाभ भी नारनौंद हलके के लोगों को मिलना स्वभाविक है। ( Narnaund News Live)

कैप्टन अभिमन्यु ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आप स्कूटी, इलेक्ट्रिक वाहन, बैल गाड़ी से रैली में जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति संदेश देकर उनके लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सके हैं तो भाजपा कार्यालय में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर कहा कि हम जींद में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में पैदल जाएंगे और इस रैली में नारनौंद हलके की अनूठी मिसाल पेश करेंगे। ( Narnaund Live )

पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जस्सी पेटवाड़ पर साधा निशाना

पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जस्सी पेटवाड़ पर साधा निशाना
प्रशानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जींद रैली को लेकर नारनौंद में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु।

पूर्व वित्तमंत्री एवं भाजपा के कदावर नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि बास मार्केट कमेटी के चेयरमैंन शमशेर मोर विपक्ष के सवालों के जवाब देने में सक्षम हैं और आप भी हैं, लेकिन आपके अंदर शर्म है बस उसे दूर कर लो और एक्टिव हो जाओ तो आपका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। क्योंकि चैयरमैंन शमशेर मोर विपक्ष पर अकेले भारी पड़ सकते हैं तो आप तो एक फौज हो जाओगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम जनता को गुमराह करना है लेकिन हमारा काम जनता के बीच में सच्चाई लाना और सरकार की जनकल्याणकारी नितियों से अवगत करवाकर उनका फायदा जन जन तक पहुंचाना है। ( Captain Abhimanyu targets Narnaund MLA )

इस अवसर पर भाजपा के हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महामंत्री बिजेन्द्र लोहान, नगर पालिका नारनौंद के चेयरमैंन शमशेर कुकन, नारनौंद मार्केट कमेटी के चेयरमैंन मास्टर उदयसिंह लोहान, बास मार्केट कमेटी के चेयरमैंन शमशेर मोर, पूर्व पार्षद कुलदीप गौतम, पूर्व जिला पार्षद संजय खर्ब, कर्णपाल दून, देवेन्द्र बूरा, महावीर श्योराण, सोनू सैनी, अमरजीत लोहान, जयबीर माजरा, पार्षद टेकराम शर्मा, अमित सैनी, प्रदीप पेटवाड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer