Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News: जींद नजदीकी गांव के दो भाईयों के मकानों में चोरों ने लगाई सेंध, जींद में रहता है परिवार, पुलिस ने चोर को दबोचा

0 minutes, 3 seconds Read

Jind News Nirjan gaon Chori

Jind News: हरियाणा के जींद जिले के नजदीकी गांव में चोरों ने दो मकान में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिन घरों को चोरों ने निशाना बनाया वह दो भाइयों के मकान है और वह अपने परिवार सहित जिन शहर में रहते हैं।  पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी और एक चोर को भी काबू कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्जन गांव में चोरी का पर्दाफाश 

जींद जिले के गांव निर्जन निवासी संजय ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ जींद शहर में रहता है और गांव में उसकी पुस्तैनी मकान है। गांव के मकान में खाने के लिए अनाज सहित अन्य सामान रखा हुआ है और पास में ही उसके भाई का मकान भी है। कुछ दिन पहले जब हुआ गांव में गया तो उसके घर से लोहे का गेट, साइकिल सहित काफी सामान गायब मिला।

 

पुलिस को दी शिकायत में संजय ने बताया कि जब उसने अपने भाई के मकान को चेक किया था वहां से भी गैस चूल्हा, पीतल, स्टील और लोहे के बर्तन, साइकिल और अनाज का भंडार करने के लिए राखी लोहे की टंकी गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी पूछताछ की लेकिन उनके घरों से गायब सामान का कोई पता नहीं चला। तब उन्हें शक हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घरों में घुसकर सॉरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया है।

 

जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने गांव निर्जन निवासी संजय की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहायता से चोरों की पहचान की और शक के आधार पर गांव के ही ललित को काबू करके पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में ललित ने संजय और संजय के भाई के मकान में चोरी की वारदात को कबूल कर लिया।

 

पुलिस ने ललित से चोरी किए गए सामान के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने वह सामान बेच दिया है। पुलिस ने ललित के कब्जे से चोरी करके बेचे गए सामान की 1500 रुपए बरामद कर लिए हैं। पुलिस इस मामले में ललित के साथ किसी अन्य व्यक्ति की भागेदारी जांच करने में लगी हुई है। पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है ललित को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस संबंध में सिविल लाइन थाना जींद प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि गांव निर्जन के मकान से चोरी करने के मामले में गांव निर्जन निवासी ललित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और आरोपित के कब्जे से चोरी किए गए सामान के ₹1500 बरामद किए गए हैं।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer