---Advertisement---

HAU Entrance Exam 2026 : HAU Hisar में इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

Follow Us
---Advertisement---

HAU entrance exam 2026

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज, हिसार: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ( HAU Entrance Exam 2026 ) में विभिन्न कोर्सेज में दाखिले को लेकर प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसको लेकर हिसार शहर में करीब डेट दर्जन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में बी. एस.सी. ऑनर्स एग्रीकल्चर चार वर्षीय कोर्स, बी.एस.सी. आनर्स एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट, मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में बायो-केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, इनवायरमेंटल साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स, माइक्रो-बायोलॉजी, फिजिक्स, प्लांट फिजियोलोजी, सोशियोलॉजी, स्टेटिसटिक्स व जूलॉजी, कॉलेज ऑफ बायो-टेक्नोलॉजी में एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, बायोइंफोरमेटिक्स, मोलेक्यूलर बायोलॉजी एंड बायो-टेक्नोलॉजी, बायो नैनोटेक्नोलोजी व इंडस्ट्रीयल बायोटेक्नोलोजी कोर्सिज के लिए 12 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

 

हिसार शहर में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 8762 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय सहित हिसार शहर में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

प्रवेश पत्र देखकर ही परीक्षा भवन में प्रवेश

उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए बैठने एवं अन्य समुचित प्रबंध करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र देखकर ही परीक्षा भवन में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

परीक्षा केन्द्रों पर किए जाएंगे पुख्ता प्रबंधः डॉ. पवन कुमार

कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में नकल करने तथा दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उम्मीदवार की फोटोग्राफी भी की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर व इलैक्ट्रोनिक डायरी जैसे इलैक्ट्रोनिक उपकरण लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer