---Advertisement---

Hansi Crime News: कुएं पर उल्टा लटकाकर पीटने का आरोप, DSP स्तर पर जांच तेज

Follow Us
Hansi: नारनौंद से युवती लापता, शादी से एक सप्ताह पहले घर से फरार, फोन बंद
---Advertisement---

Hansi crime News, Sorki incident

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi crime News : नारनौंद उपमंडल के बास थाना क्षेत्र के गांव सोरखी में कुएं में उलटा लटकाकर पीटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बास थाना में मारपीट और एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच अब डी.एस.पी. स्तर पर तेज कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए DSP. रविंद्र सांगवान स्वयं जांच कर रहे हैं।

 

 

उन्होंने चारों नामजद आरोपियों को जांच में शामिल कर उनसे विस्तृत पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो से लेकर घटनास्थल और मेडिकल रिकॉर्ड तक सभी साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

 

कुएं में उल्टा लटकाकर चोरी की बात स्वीकार करने का दबाव

DSP रविंद्र सांगवान ने बताया कि मामले में नामजद आरोपित दीपक, पवन, जोगिंद्र उर्फजोगा और पवन को जांच में शामिल कर बयान दर्ज किए गए हैं। जांच के दौरान घटना के प्रत्येक पहलू पर विस्तार से पूछताछ की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसके साथ पहले मारपीट की गई, फिर रस्सी से बांधकर गांव के खेत में खोदे गए एक कुएं पर ले जाया गया, जहां उसे उल्टा लटकाकर चोरी की बात स्वीकार करने का दबाव बनाया गया। इन आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस ने कथित घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा मौका तैयार किया है।

 

डी.एस.पी. ने स्पष्ट किया कि हांसी पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer