Panchayati Jhota stolen from Mirchpur in Narnaund area
Haryana News Today : नारनौंद क्षेत्र के गांव मिर्चपुर से पंचायती झोटा चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ झोटा चोरी का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में पिछले काफी समय से पशु चोर गिरोह सक्रिय है और आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देकर भागने में कामयाब हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Narnaund Chori News
मिर्चपुर चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव मिर्चपुर निवासी अशोक पुत्र रामफल ने बताया कि वो गांव मिर्चपुर का सरपंच प्रतिनिधि है। उनके गांव में पंचायती झोटा (भैंसा) को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी ग्रामीणों को पंचायती झोटा नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना उन्हें दी। उन्होंने अपने स्तर पर भी झोटे की काफी तलाश की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा।
उन्होंने तुरंत ही झोटा चोरी की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी और इसकी लिखित शिकायत मिर्चपुर पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पशु चोरों के खिलाफ मिर्चपुर गांव से पंचायती झोटा चोरी करने का मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।












