Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद में लूट, मारपीट कर बाईक और मोबाइल फोन छीनकर बदमाश फरार

0 minutes, 3 seconds Read

Narnaund Loot News

Haryana News Today : नारनौंद में लूट का मामला ( Narnaund Loot ) सामने आया है। बदमाशों ने बाइक सवार से मारपीट कर बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव धर्मखेड़ी निवासी दीपक ने बताया कि 18 जुलाई की शाम को करीब 7 बजकर 45 मिनट पर वो अपनी बाइक पर सवार होकर गांव खांडा खेड़ी से अपने गांव धर्मखेड़ी जा रहा था। जब वो खांडा खेड़ी अनाज मंडी के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उसकी बाइक के आगे बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया। उसकी बाइक रूकते ही अज्ञात बाइक सवारों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और मारपीट कर उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। ( Hansi News Today )

पीडि़त ने पुलिस को बताया कि जब वो अपनी जान बचाने के लिए भागा तो तीनों बदमाश उसकी बाइक और मोबाइल फोन लेकर मौके से गांव खांडा खेड़ी की तरफ भाग गए। पीडि़त युवक ने किसी तरह इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। नारनौंद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer