Hansi News: हांसी जिले के चानौत गांव के जल आंदोलन को समर्थन देने और गांव वालों के साथ हर हाल में खड़े रहने के लिए आज गांव वालों ने पूर्व मंत्री प्रो छत्रपाल सिंह को पगड़ी पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया ओर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रो साहब ने कहा कि चानौत गांव हमेशा से मेरा अपना गांव रहा है और इस प्रकार यहां की हर समस्या भी मेरी अपनी है। मैं हर हालात में अपने गांव वालों के साथ हूं। आगे भी जब कभी यहां मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा इन्हें साथ खड़ा मिलूँगा। इस अवसर पर अनशनकर्ता श्री टेकराम दुहन, श्री दिलबाग दूहन, श्री राजकुमार खगानवाल, श्री जयनारायण और श्री बलवान दोहन को भी सम्मानित किया गया।
ज्ञात रहे कि पेयजल की समस्या को लेकर चानौत गांव में एक महीने से अधिक समय तक धरना दिया गया था। जिसे प्रो छत्रपाल सिंह ने समर्थन दिया था और कहा था कि गांव वालों की मांग बिल्कुल जायज है और सरकार को हमारी बात माननी होगी। धरने को समर्थन देने के लिए प्रो छत्रपाल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे थे। साथ ही प्रो साहब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तथा पत्राचार के जरिए सरकार को ये बताया था कि जनता की जायज़ मांग को पूरा किया जाना चाहिए। प्रो साहब के समर्थन से धरने को बल मिला था और आखिर में सरकार को ये मानना पड़ा कि चानौत गांव वासियों की मांग बिल्कुल जायज है और उनकी बात को माना गया।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
बिजली का खंभा गिरने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, ढाठरथ-खेड़ी मार्ग पर हुआ हादसा,
राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र: छात्रों पर कार्रवाई को लेकर जवाबदेही की मांग,
Maruti Suzuki Brezza Turbo Boosterjet लॉन्च, 110HP इंजन और दमदार फीचर्स, जाने क्या क्या हैं खास,
12वीं के बाद करियर बनाने का सुनहरा मौका: ये प्रोफेशनल कोर्स दिला सकते हैं बेहतर भविष्य,


