Verification: eefe237ed2c24d7f

Festival: हिसार में’ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ आयोजित 

0 minutes, 5 seconds Read

Shri Jagannath Rath Yatra Festival’ in Hisar

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today: भव्य एवं अलौकिक ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ ( Festival ) में महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर विधिवत महाआरती की तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और सर्वजन कल्याण की मंगलकामना की। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शिरकत की।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, आस्था, समरसता और सामाजिक एकता का अनुपम प्रतीक है। यह पावन यात्रा समाज को प्रेम, भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश देती है तथा सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। ( Hisar News Today )

 

 

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। समाज में सद्भाव, सहयोग और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करने में इन आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस भव्य आयोजन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महापौर प्रवीण पोपली, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, समाजसेवी जगदीश जिंदल, पूर्व मेयर शकुन्तला राजलीवाला, सुरेंद्र लाहौरिया, टीनू जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer