---Advertisement---

Live PM Modi: जींद से पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

Follow Us
Live PM Modi: जींद से पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
---Advertisement---

Live PM Modi Jind Rally


Live PM Modi Jind: जींद में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ एवं लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हिसार में गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के मुख्य सभागार में किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई, भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, महापौर प्रवीन पोपली, जिप अध्यक्ष सोनू सिहाग, हरियाणा वन विकास निगम के अध्यक्ष रवि सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने बुधवार को गुजवि कुलपति नरसी राम विश्नोई, एसडीएम ज्योति मित्तल व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार का निरीक्षण किया।

PM Narendra Modi Jind Rally live

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि PM Narendra Modi के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। उपायुक्त ने बैठक व्यवस्था, ध्वनि एवं एलईडी स्क्रीन, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

 


उपायुक्त ने प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निर्बाध रूप से संपन्न हो और उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


गुजवि कुलपति नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से प्रदेश एवं देश के विकास की नई दिशा तय करने वाली अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer