Verification: eefe237ed2c24d7f

Weather Update: हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट, जाने आपके एरिया में कौन सा अलर्ट

0 minutes, 4 seconds Read

Weather Update: उत्तरी जिलों में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट

हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय ( Weather Update ) हो चुका है। सोमवार को हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिले। सबसे ज्यादा बारिश कैथल जिले में तर्ज की गई जब भी कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार 20 जुलाई को मौसम विभाग हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं हांसी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद और भिवानी को लेकर बड़ी अपडेट दी है। क्योंकि पिछले 20 दिनों से इस क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां नामात्र ही देखने को मिली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मंगलवार के सुबह जारी बुलेटिन में मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में मध्यम बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के उत्तर पूर्वी जिलों में इस बार मौसम मेहरबान बना हुआ है जबकि दक्षिणी पश्चिमी जिलों में मानसून की बेरुखी किसानों के लिए सर दर्द बनी हुई है। सोमवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई तो दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में मानसून की हल्की सी बारिश दक्षिणी पश्चिमी इलाके में कहीं-कहीं देखने को मिली।

पूर्वी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मंगलवार की सुबह मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक हरियाणा के उत्तरी जिले पंचकुला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है और इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि हरियाणा के पूर्वी जिले करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर और जींद को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए मध्य बारिश होने की संभावना जताई है। लेकिन दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया।

दक्षिणी पश्चिमी जिलों में अच्छी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जुलाई से 24 जुलाई तक मानसून पूरे हरियाणा में अपनी पिक पर रहेगा। इस दौरान समूचे हरियाणा में अच्छी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। हरियाणा के दक्षिणी पश्चिमी इलाकों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना देखी जा सकती है। हरियाणा के इन जिलों में 21 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान बारिश हो सकती है। लेकिन 21-22 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है। जिनमें हांसी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी जिले शामिल हैं।

अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली नमी की हवाओं की वजह से अगले 48 से बेहतर घंटे के दौरान पूरे हरियाणा में भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पंजाब और उसके आसपास निचले क्षोभ मंडल पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने और अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली नमी की हवाओं की वजह से अगले 48 से बेहतर घंटे के दौरान पूरे हरियाणा में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। क्योंकि मानसून ट्रफ रेखा समुद्री तल से अपने सामान्य स्थिति के पास बनी हुई है और इन दोनों सिस्टमों के कारण बारिश की गतिविधियां 24 जुलाई तक जारी रह सकती हैं। ( Haryana Rain Alert )

मौसम विभाग के मुताबिक 24 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। 26 जुलाई तक मानसून एक बार फिर हरियाणा में कमजोर पड़ेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो कैथल जिले के कौल क्षेत्र में 39.5 मिमी के साथ सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जबकि 27. 2 मिमी बारिश के साथ करनाल पानी पानी हो गया। सोमवार को रोहतक जिले में 22 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। जबकि भिवानी में 10 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई ‌

दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में बारिश नहीं होने की वजह से किसानों की धान सहित अन्य फैसले सुखने के कगार पर पहुंच गई है। किसान अपनी फसलों में नमी बनाए रखने के वार्षिक प्रयास कर रहे हैं लेकिन भीषण गर्मी की वजह से जमीन कुछ ही पलों में सूख जाती है और जिसका असर उनकी फसलों पर सीधा पड़ रहा है।

 

हरियाणा में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, किसानों के चेहरों पर मुस्कान, पढ़ें पूरी खबर,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer