---Advertisement---

Rewari Marathon: रेवाड़ी मैराथन में CM सैनी ने दिलाई नशामुक्त हरियाणा की शपथ; CM सैनी ने कही बड़ी बात

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
Rewari Marathon: रेवाड़ी मैराथन में CM सैनी ने दिलाई नशामुक्त हरियाणा की शपथ; CM सैनी ने कही बड़ी बात
---Advertisement---

रेवाड़ी मैराथन में 50 हजार लोगों ने लगाई दौड़, नशामुक्त हरियाणा का लिया संकल्प

रेवाड़ी, 6 सितंबर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के अभियान को गति देने के लिए रविवार को रेवाड़ी में विशाल हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त हरियाणा-खेल युक्त हरियाणा’ और ‘नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ थीम पर आयोजित इस मैराथन में 50 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचकर मैराथन को हरी झंडी दिखाई और धावकों का उत्साह बढ़ाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है। युवाओं की ऊर्जा को खेल, शिक्षा, कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर सकारात्मक दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही मजबूत परिवार और समृद्ध हरियाणा की नींव बन सकता है।

नशे की समस्या को राजनीति से नहीं, युवाओं के भविष्य से जोड़कर देख रही सरकार

रेवाड़ी मैराथन में 50 हजार लोगों ने लगाई दौड़, नशामुक्त हरियाणा का लिया संकल्प
रेवाड़ी मैराथन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशे की समस्या लंबे समय से चुनौती बनी हुई है। सरकार इस मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय युवाओं और परिवारों के भविष्य से जोड़कर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार की रणनीति में कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास को प्रमुख आधार बनाया गया है। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेल और शिक्षा सहित ऐसे अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

CM सैनी ने युवाओं से मांगा सहयोग

रेवाड़ी मैराथन में CM सैनी ने युवाओं से मांगा सहयोग
रेवाड़ी मैराथन में CM सैनी

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे नशे के खिलाफ चल रहे जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि अगर किसी के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या ड्रग पैडलिंग जैसी गतिविधियां हो रही हैं तो उसकी जानकारी संबंधित माध्यमों तक पहुंचाई जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री के अनुसार, यदि हर युवा कम से कम 10 अन्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी ले, तो यह अभियान बड़े जनआंदोलन में बदल सकता है।

सरकार की ओर से नशे से संबंधित सहायता और ड्रग पैडलिंग की सूचना के लिए एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 9050891508 जारी की गई है। इसके अलावा नशीले पदार्थों से संबंधित शिकायतें ‘मानस’ पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1933 के माध्यम से भी दर्ज कराई जा सकती हैं। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।

पुष्प वर्षा से हुआ धावकों का स्वागत

मैराथन में शामिल हजारों प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने फ्लैग ऑफ मंच से पुष्प वर्षा की। इसके अलावा मैराथन ट्रैक पर ड्रोन के जरिए भी धावकों पर फूल बरसाए गए।

फूलों की बारिश के बीच दौड़ते हजारों प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ नशामुक्त हरियाणा का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी मैराथन ट्रैक पर पहुंचकर धावकों का हौसला बढ़ाया।

5 किलोमीटर फन रन में CM ने भी लगाई दौड़

रेवाड़ी मैराथन में 5 किलोमीटर फन रन में CM नायब सिंह सैनी ने भी लगाई दौड़
रेवाड़ी मैराथन में CM नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5 किलोमीटर फन रन में शामिल प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं मैराथन ट्रैक पर पहुंचकर उनके साथ दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर धावकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रीनबेल्ट में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मैराथन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर विद्यार्थियों और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हरियाणवी नृत्य, रागिनी, ऑर्केस्ट्रा, बैंड, सैंड आर्ट और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

फ्लैग ऑफ मंच पर गायक नवीन पुनिया और सत्यन लांबा की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। वहीं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने मैराथन ट्रैक पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभागियों का जोश बढ़ाया।

10 किलोमीटर दौड़ में मोनू कुमार और सरिता पाल रहे अव्वल

रेवाड़ी मैराथन में 10 किलोमीटर की दौड़ सुबह 6 बजे शुरू हुई। पुरुष वर्ग में मोनू कुमार ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि धर्मेंद्र दूसरे और रामसंगरुप तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में सरिता पाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोनिका दूसरे और नीता रानी तीसरे स्थान पर रहीं।

मुख्यमंत्री ने 10 किलोमीटर दौड़ के पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को 1 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 50 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

5 किलोमीटर दौड़ में यश और पूजा ने मारी बाजी

सुबह 7 बजे शुरू हुई 5 किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में यश पहले स्थान पर रहे। पंकज ने दूसरा और शंकरदयाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग में पूजा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सोनिया दूसरे और नीलम तीसरे स्थान पर रहीं।

5 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

जिला प्रशासन की CM ने की सराहना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी वाले इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव और नलवा विधायक रणधीर पनिहार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मैराथन की ब्रांड एंबेसडर और राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पैरा एथलेटिक्स की स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

नशामुक्त हरियाणा का संदेश बना मैराथन का केंद्र

रेवाड़ी में आयोजित इस मैराथन में खेल और फिटनेस के साथ-साथ नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता को प्रमुखता दी गई। हजारों युवाओं और नागरिकों की भागीदारी ने आयोजन को बड़े जनअभियान का रूप दिया। सरकार और प्रशासन का जोर युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर रहा।

 

INLD Rally: अभय चौटाला ने भतीजे के साथ हुड्डा कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना, अभय चौटाला ने कही बड़ी बात,

संयुक्त किसान मोर्चा ने सांसद-विधायकों को सौंपा ज्ञापन, 26 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी,

गोगा नवमी पर कुश्ती दंगल: 71 हजार की इनामी कुश्ती में प्रवीण ने मारी बाजी, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer