Sonipat news bijali Nigam alm rishwat lete arrest

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में बिजली निगम का कर्मचारी 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बिजली निगम के एएल एम ने उपभोक्ता से बिजली निगम से जुड़े काम करने की एवरेज में 7 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी और वो इसकी एवज में 5 लाख रुपए पहले ही ले चुका है। एसीपी की टीम ने छापेमारी करते हुए भ्रष्टाचारी एएल एम को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कानून कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

सोनीपत के बहालगढ़ में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत ए एल एम प्रेम कुमार के ड्यूटी बहालगढ़ में ही लगी हुई थी और वहीं पर वह मकान लेकर रह रहा है। बिजली निगम के उपभोक्ता ने एसीबी को शिकायत दी की उसने ट्रेड फॉर्म खोला हुआ है। अपने फार्म में उसने बिजली का कनेक्शन और मीटर लगवाने की कोशिश की तो बिजली निगम के कर्मचारियों ने उसे बिजली मीटर, कनेक्शन और पोल लगाने की एवज में 7 लख रुपए रिश्वत की डिमांड की।

 

शिकायतकर्ता की शिकायत पर कर्रवाई करते हुए एसीबी ने टीम का गठन किया और शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देने के लिए कर्मचारी के पास भेज दिया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने बिजली निगम के एल एम को रिश्वत के 2 लाख रुपए दिए और इशारा किया तो विजिलेंस की टीम ने ए आलम को ए एल एम लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से शिकायतकर्ता से लिए गए रुपए भी बरामद हो गए।

 

विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भ्रष्टाचार के इस खेल में बिजली निगम के और भी कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। उनके इस मामले में क्या भूमिका है इसके पुख्ता सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं ताकि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचा हुआ है और बिजली निगम के छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी तक कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं किया जा रहा। 

 

सपना मेरी टीम में शामिल विजिलेंस टीम के अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत ए एल एम प्रेम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अगर इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भी भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

जींद में बिजली निगम फोरमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार