चुनाव आयुक्त की भूमिका पर उठे सवाल, इंडिया गठबंधन और एनडीए नेताओं के बीच बयानबाजी तेज

By sunilkohar

Updated On:

चुनाव आयुक्त की भूमिका पर उठे सवाल, इंडिया गठबंधन और एनडीए नेताओं के बीच बयानबाजी तेज

---Advertisement---

Questions raised over role of Election Commissioner gyanesh Kumar

 

देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं – और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं।

Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ – हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।

‘सत्याग्रह’ इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है।

बापू ने यही सिखाया था – सच सबसे बड़ा हथियार है। पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकता में सच के साथ खड़े होना।

अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं – अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे।

आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूँ, करूँगा – संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर – नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है।

 

दिल्ली: आज संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक INDIA ब्लॉक के सांसदों के मार्च पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, “इनका प्रदर्शन रील बनाने के लिए है, इनका विरोध व्यूज़ पाने के लिए है। इनके प्रदर्शन में केवल इस बात पर चर्चा होती है कि आज कितने व्यूज़ मिले। ये दिन में आते हैं लंच करते हैं, पार्ट टाइम प्रदर्शन करते हैं फिर घर में जाकर सो जाते हैं। ये फूटेज खोर लोग हैं।”

 

 

मोहाली, पंजाब: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “विपक्ष के सांसद चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं। जो सवाल सामने आए हैं, उनके बारे में पूछना चाहते हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त मिलने से मना कर रहे हैं। सांसदों को गिरफ्तार किया जाता है, हिरासत में लिया जाता है लेकिन संवाद करने के लिए, चर्चा करने के लिए बिल्कुल मना कर रहे हैं…मुझे लगता है कि इसमें सरकार की भी भूमिका है…विपक्ष का सवाल पूछने का अधिकार है…”

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब एक महत्वपूर्ण राज्य है और यहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है…यहां ड्रग्स का भारी मात्रा में वितरण किया जाता है…पंजाब सरकार विफल हो चुकी है…”

 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने जंतर-मंतर पर INDIA ब्लॉक और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा, “कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन नहीं कर रही है। कांग्रेस पार्टी SIR और वोट चोरी के नाम पर गुंडागर्दी कर रही है, आराजकता कर रही है, लगातार पिछले 3 दिनों से वहां पर हिंसा का वातावरण है। 2 अक्टूबर से अभी तक 25 FIR हो चुकी हैं। कल एक निर्दोष कश्मीरी युवक की पिटाई कांग्रेस के असामाजिक तत्वों ने की। पुलिस के लोग व्यवस्था बनाने के लिए खड़े हैं…महिला पुलिसकर्मियों को भी पीटा जा रहा है, उनके साथ छेड़खानी की जा रही है…राजधानी में अराजकता फैलाने का काम कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी कर रहे हैं।”

10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त

ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ होने वाले

CJP और AAP के प्रोटेस्ट से पहले नई दिल्ली में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है ..

CJP और AAP के प्रोटेस्ट से पहले नई दिल्ली में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है

 

देशभर में CJP, छात्र-यूथ संगठनों से जुड़े लोगों को हाउस अरेस्ट करने की खबरें आने लगी हैं। कल रात कई राज्यों में पुलिस ऐसे नौजवानों के घर पहुंची है, जो जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में 10 अक्टूबर को आ सकते हैं। यूपी के सभी जिलों में कांग्रेस, सपा, सीपीआई नेता हाउस अरेस्ट किए जा रहे हैं। कोशिश सिर्फ यही है कि वो कैसे भी दिल्ली न पहुंचने पाएं।

उत्तर प्रदेश : प्रतापगढ़ जिले में ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने पर 5 नामजद और 150-200 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज हुई !!

UP महोबा में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत 10 सपाईयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

बीच सड़क पर जब सपाईयों ने पुतला जला दिया तो पुलिसवालों ने करीब एक मिनट जलते पुतले के ऊपर लाठियां बरसाई.

अगर ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने से भावनाऐं आहत होती है तो जलते पुतले पर लाठियां बरसाना क्या भावनाओं प्रज्जवलित करने वाला कृत्य नही है?

दिल्ली: जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने कहा, “7 अक्टूबर 2026 को CJP के को-कन्वीनर सौरभ दास का आवेदन न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में प्राप्त हुआ, जिसके अनुसार यह जानकारी दी गई कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CEC की जवाबदेही के लिए एक प्रदर्शन करेंगे।

 

जानकारी में पाया गया कि उक्त सूचना अत्यंत ही अल्प समय में प्राप्त हुई है। जबकि वर्तमान दिशा निर्देशों के अनुसार जंतर मंतर पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आवेदन कार्यक्रम के निर्धारित तिथि से 10 दिन पूर्व प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है… निर्धारित प्रक्रिया का पालन न किए जाने पर वर्तमान में जन सुरक्षा।

कानून-व्यवस्था और यातायात नियम की स्थिति को देखते हुए जंतर- मंतर पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि न्यू दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है, जिसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उचित निवारक प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह भी सूचित किया जाता है कि163 BNSS का उल्लंघन करने या किसी तरह के सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या तोड़-फोड़ करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

1 thought on “चुनाव आयुक्त की भूमिका पर उठे सवाल, इंडिया गठबंधन और एनडीए नेताओं के बीच बयानबाजी तेज”

Leave a Comment