कैथल सड़क हादसा: चीका-पिहोवा रोड एक्सीडेंट में चचेरे भाइयों की मौत

By sunilkohar

Published On:

कैथल सड़क हादसा: चीका-पिहोवा रोड एक्सीडेंट में चचेरे भाइयों की मौत

---Advertisement---

Cheeka Pehowa Road Accident में चचेरे भाइयों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Kaithal Road Accident: कैथल जिले के चीका-पिहोवा रोड पर हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा गांव भागल के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चीका-पिहोवा रोड पर सुबह करीब 3 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे कैथल जिले के चीका-पिहोवा रोड पर गांव भागल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने के बाद वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद एक राहगीर ने सड़क पर दोनों युवकों को घायल अवस्था में पड़ा देखा और पुलिस को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की पहचान की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

मृतकों की पहचान अजय और संत कुमार के रूप में हुई

Cheeka Pehowa Road Accident में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान कैथल जिले के गांव भागल निवासी 22 वर्षीय अजय और 18 वर्षीय संत कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। इस हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

दो महीने पहले संत कुमार के पिता की हुई थी मौत

मृतकों के मौसेरे भाई अक्षय ने बताया कि संत कुमार तीन बहनों का इकलौता भाई था। करीब दो महीने पहले ही उसके पिता की मौत हुई थी। अब पिता की मौत के महज दो महीने के भीतर बेटे की भी सड़क हादसे में मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अजय और संत कुमार आपस में चाचा-ताऊ के बेटे थे। दोनों की एक साथ मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। दोनों युवक अविवाहित थे। वहीं, करीब एक साल पहले अजय की मां का भी निधन हो गया था।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

इस संबंध में गुहला थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस को अलसुबह सड़क हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

1 thought on “कैथल सड़क हादसा: चीका-पिहोवा रोड एक्सीडेंट में चचेरे भाइयों की मौत”

Leave a Comment