जुलाना व उचाना के गांवों में टावर का सामान चोरी
Jind Crime News: जींद जिले में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। अज्ञात चोरों ने उचाना और जुलाना थाना क्षेत्रों में विभिन्न जगहों पर लगे टेलीकॉम कंपनी के टावरों से कीमती सामान और शेल्टर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के तकनीशियन की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तीनों मामलों में बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ढिगाणा में चोरी, बुढ़ा खेड़ा लाठर में टावर से सामान चोरी
पहला मामला जुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव ढिगाना का है, जहां जीटीएल कंपनी का टावर लगा हुआ था। कंपनी के तकनीशियन बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जुलाई 2025 को जब वे निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो टावर, शेल्टर और अन्य समस्त सामान मौके से गायब मिला। इसी प्रकार गांव बुढ़ा खेड़ा लाठर में लगे टावर से भी संपूर्ण सामान और शेल्टर चोरी होने का मामला सामने आया है।
मोहनगढ़ में चोरी
वहीं उचाना थाना क्षेत्र के गांव मोहनगढ़ में लगे जीटीएल कंपनी के टावर से भी सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। तकनीशियन बलजीत सिंह के अनुसार, 8 जून 2026 को निरीक्षण के दौरान टावर और शेल्टर का सामान गायब मिला। इसकी पुलिस में शिकायत दी गई। उचाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी अनुसंधान पीएसआई नवीन कुमार को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।












