Rakhigarhi Discover India : हड़प्पा कालीन सभ्यता राखी गढ़ी के इतिहास को जानेंगे छात्र

By sunilkohar

Published On:

Rakhigarhi Discover India’s Largest Indus Valley Civilization Site

---Advertisement---

Rakhigarhi Discover India’s Largest Indus Valley Civilization Site

50 लाख छात्र क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर जानेंगे राखी गढ़ी का इतिहास

सुनील कोहाड़, नारनौंद : पूरी दुनिया में विख्यात राखी गढ़ी इतिहास के पन्नों पर दर्ज हैं। (History of Indus Valley Civilization Rakhigarhi) राखी गढ़ी के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अबकी बार राखीगढ़ी महोत्सव में एक ऐसी शुरुआत की जाएगी राखीगढ़ी के इतिहास से रूबरू होंगे इसके लिए पुरातत्व विभाग और शिक्षा विभाग बड़ी योजना पर काम करके प्रदेश के हर छात्र को राखीगढ़ी से जोड़ने का काम करेंगे ताकि राखीगढ़ी महोत्सव को और भी ज्यादा यादगार बनाया जा सके।

Largest Site of Indus Valley Civilization Rakhigarhi Harappan Site

Largest Site of Indus Valley Civilization Rakhigarhi Harappan Site
राखीगढ़ी टीलों पर निकली हुई आवासीय संरचना
 हड़प्पा कालीन सभ्यता को लेकर पूरी दुनिया में विख्यात आईकॉनिक साइट राखीगढ़ी (Rakhigarhi Harappan Site) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। यह अपने आप में एक बड़ा इतिहास है और खुदाई के समय ऐसे रहस्य से पर्दा उठता है जो की इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाता है। राखीगढ़ी की पहचान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए राखीगढ़ी महोत्सव में पुरातत्व विभाग और शिक्षा विभाग की तरफ से जंबो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें करीब 50 लाख छात्र भाग लेने का टारगेट रखा गया है।

राखीगढ़ी महोत्सव 2026: हड़प्पा कालीन सभ्यता राखी गढ़ी के इतिहास से रूबरू होने का मौका

राखीगढ़ी महोत्सव 2026: हड़प्पा कालीन सभ्यता राखी गढ़ी के इतिहास से रूबरू होने का मौका
राखीगढ़ी महोत्सव के दौरान 19 से 25 अक्टूबर तक प्रदेश भर के स्कूलों और कॉलेज में यह क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी जिसमें सभी प्रश्न हड़प्पा कालीन सभ्यता      राखीगढ़ी से संबंधित होंगे ताकि प्रदेश का हर छात्र राखीगढ़ी के इतिहास के बारे में जान सके। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो भी छात्र राखीगढ़ी महोत्सव में ना आ पाए तो उसके बावजूद भी उसको राखी गढ़ी के इतिहास से रूबरू होने का मौका स्कूल में बैठे ही प्राप्त हो सके। इसके लिए पुरातत्व और शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।

हड़प्पा कालीन सभ्यता के इतिहास को लेकर प्रश्न

पुरातत्व विभाग की तरफ से ही प्रतियोगिता के लिए ऐसे प्रश्न तैयार किए जाएंगे। जिसमें राखी गढ़ी खुदाई के शुरू से लेकर आखिर तक का सार होगा। टीलों के इतिहास और हड़प्पा कालीन सभ्यता के इतिहास को लेकर प्रश्न पत्र तैयार करके जिला स्तर पर यह भेज दिए जाएंगे। उसके बाद ब्लॉक स्तर पर और सभी स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।

राखीगढ़ी को जानने की जिज्ञासा

Rakhigarhi Compared to Harappa and Mohenjo-daro
Indus Valley Civilization Rakhigarhi
 पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा के उप महानिदेशक नरेंद्र परमार ने बताया कि पूरे प्रदेश के छात्रों को राखीगढ़ी से जोड़ने के लिए क्विज प्रतियोगिता प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेज में करवाई जाएगी ताकि छात्रों में राखीगढ़ी को जानने की जिज्ञासा उत्पन्न की जा सके। राखीगढ़ी ऐसी धरोहर है जो की पूरी दुनिया में विख्यात हैं इसके इतिहास से छात्रों को रूबरू जरूर होना चाहिए।

Indus Valley Civilization Harappan Site RakhiGarhi

 पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि राखी गढ़ी  गौरवशाली ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत है। राखीगढ़ी महोत्सव में बहुत सारी ऐसी चीज देखने को मिलेगी जिससे कि हमारा ज्ञान और ज्यादा बढ़ेगा। यह पुरातत्व स्थल ही नहीं बल्कि हमारी प्राचीन सभ्यता, समूह परंपरा, समृद्ध  गौरवशाली इतिहास की अमूल्य धरोहर हैं। सभी पर्यटकों से अपील है कि इस महोत्सव में जरूर भाग ले।

Leave a Comment