Meham Accident: Woman killed and son seriously injured in pickup collision
रोहतक जिले के महम में दर्दनाक हादसे ( Meham Accident) में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दिए। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Meham Gohana Road Accident
महम गोहाना रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार युवक और एक महिला सड़क पर जाग रहे जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए महम के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी।
घायलों की गं भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें रोहतक PGI रेफर कर दिया जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान खेड़ी निवासी संतोष के रूप में हुई जबकि घायल युवक की पहचान संतोष के बेटे वजीर के रूप में हुई।
महम एक्सीडेंट : रोहतक जिले के गांव खेड़ी निवासी मंगल ने बताया कि उसका भाई वजीर और उसकी मां संतोष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत में गया हुआ था। देर शाम को बाइक से खेत से घर लौट रहे थे कि जब हुए महम गोहाना रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार से आई पिकअप गाड़ी ने उनके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। पुलिस ने महम एक्सीडेंट मामले में मृतका के बेटे मंगल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













1 thought on “Meham Accident: महम में मां-बेटे को पिकअप गाड़ी ने मारी टक्कर, महिला की मौत”