bus crushed woman riding scooter in Rewari Accident
Rewari Breaking News : बस-स्कूटी Accident
Rewari Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी और बस स्कूटी सवार महिला को कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी जेठानी दूर गिरने की वजह से बाल बाल बच गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को रेवाड़ी के साधुशाह नगर की रहने वाली देवरानी-जेठानी स्कूटी पर सवार होकर बैंक जा रही थी कि जब वो रेवाड़ी शहर के ट्रामा सेंटर के पास पहुंची तो उनकी स्कूटी को बस ने टक्कर मार दी और बस का पहिया स्कूटी सवार महिला के ऊपर से गुजर गया। बस चालक बस को उसके ऊपर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने महिला को बस के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ट्रामा सेंटर के पास Accident

पूजा ने बताया कि वो अपनी देवरानी डिंपल के साथ बैंक जा रही थी कि ट्रामा सेंटर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके कारण डिंपल सड़क पर गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जबकि वो गिरते गिरते बाल बाल बच गई।
रेवाड़ी शहर के भीड़भाड़ वाले एरिया में एक्सीडेंट

रेवाड़ी शहर के भीड़भाड़ वाले एरिया में एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और डिंपल को बस के नीचे से निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। ट्रामा सेंटर के पास एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच सड़क खड़ी प्राइवेट बस को साइड में करवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस झज्जर से रेवाड़ी आ रही थी।










2 thoughts on “रेवाड़ी में बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, जेठानी बाल-बाल बची, Rewari Accident”