WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Narnaund News: खेड़ी लोहचब पंचायती झोटा चोरी का मामला, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद पंचायती झोटा चोरी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी

---Advertisement---

पंचायती झोटा बेचकर मिले पैसों में से 10 हजार बरामद, नारनौंद पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया

हिसार/नारनौंद (हरियाणा न्यूज़) : हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव खेड़ी लोहचब में पंचायती झोटा चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

25 अगस्त की शाम से लापता था पंचायती झोटा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ी लोहचब की सरपंच प्रीति ने 27 अगस्त को थाना नारनौंद में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि गांव का पंचायती झोटा 25 अगस्त की शाम से लापता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।


 

CCTV फुटेज और पूछताछ से जुटाए साक्ष्य

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान मोहम्मद आसिफ को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश होने के बाद इस मामले की जांच में शामिल किया गया। पुलिस ने जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में झोटा बेचने की बात आई सामने

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सामने आया कि चोरी किए गए पंचायती झोटे को बेच दिया गया था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास करने और चोरी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।

मामले में पुलिस की जांच और आगामी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट: सुनील कोहाड़, नारनौंद

1 thought on “Narnaund News: खेड़ी लोहचब पंचायती झोटा चोरी का मामला, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद”

Leave a Comment