WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Barwala News: बनभौरी मेले में मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी, लड्डू से खोया तक के सैंपल लिए; रिपोर्ट में क्या निकलेगा?

By sunilkohar

Published On:

Barwala News: बनभौरी मेले में मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी, लड्डू से खोया तक के सैंपल लिए; रिपोर्ट में क्या निकलेगा?

---Advertisement---

बनभौरी मेले में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई की 6 दुकानों से सैंपल लिए

हरियाणा न्यूज | हिसार। हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के बनभौरी गांव में स्थित मां भ्रामरी देवी मंदिर में नवरात्र मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने मिठाई की दुकानों से अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। निम्न गुणवत्ता की मिठाइयां बेचे जाने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

नवरात्र मेले में मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच

बनभौरी स्थित मां भ्रामरी देवी मंदिर में इन दिनों नवरात्र मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में प्रसाद और मिठाइयां खरीदने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा निम्न गुणवत्ता की मिठाइयां बेचे जाने की शिकायत जिला उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची थी।


 

शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को जांच के लिए बनभौरी भेजा गया। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने करीब 6 स्थानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।

लड्डू, बूंदी, खोया और बर्फी के सैंपल लिए

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सैंपल में लड्डू, बूंदी, खोया, बर्फी, पेठा और पेड़ा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ शामिल हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बरवाला, उकलाना और अग्रोहा में भी चलेगा अभियान

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि भविष्य में बरवाला, उकलाना और अग्रोहा सहित अन्य क्षेत्रों में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि लिए गए सैंपल निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।

Leave a Comment