WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Haryana News: पानीपत में बाइक सवार के सिर के ऊपर से गुजरा डंपर का पहिया, मौके पर मौत

By sunilkohar

Published On:

पानीपत में दर्दनाक हादसा, डंपर के पहिये से बाइक सवार की मौत

---Advertisement---

 Panipat Bike Dumper Accident

**हरियाणा न्यूज | पानीपत।** पानीपत के बबैल बाईपास पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया। इसके बाद डंपर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रामड़ा गांव निवासी अफसरून (28) के रूप में हुई है। वह पानीपत की एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में मास्टर कारीगर के तौर पर काम करता था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


 

 बाइक की आरसी से हुई मृतक की पहचान

हादसा इतना गंभीर था कि मृतक के चेहरे की स्थिति के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। इसके बाद बाइक की तलाशी के दौरान रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) मिला, जिससे मृतक की पहचान अफसरून के रूप में हो सकी। पुलिस ने इसके बाद परिजनों को हादसे की सूचना दी।

परिवार का इकलौता कमाने वाला था अफसरून

परिजनों के मुताबिक, अफसरून परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी कमाई से ही पूरे परिवार का गुजारा चलता था। परिवार में उसके वृद्ध माता-पिता, एक छोटा भाई और तीन बहनें हैं। अफसरून का तीन साल का एक बेटा भी है।

युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

1 thought on “Haryana News: पानीपत में बाइक सवार के सिर के ऊपर से गुजरा डंपर का पहिया, मौके पर मौत”

Leave a Comment