WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Rewari News: रेवाड़ी में टूटी सड़क, गंदा सीवरेज और रास्ते में बिजली का खंभा बना परेशानी, डीसी ने दिए समाधान के निर्देश

By sunilkohar

Published On:

Rewari News: रेवाड़ी में टूटी सड़क, गंदा सीवरेज और रास्ते में बिजली का खंभा बना परेशानी, डीसी ने दिए समाधान के निर्देश

---Advertisement---

Haryana | Rewari News | Samadhan Shivir

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ )। रेवाड़ी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी सड़कों, सीवरेज की सफाई न होने, नाली निर्माण और रास्ते में बिजली के खंभे जैसी समस्याओं को लेकर सोमवार को समाधान शिविर में शिकायतें पहुंचीं। डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों को लंबित रखने के बजाय उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीसी ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


 

कहीं टूटी सड़क तो कहीं सीवरेज की सफाई नहीं

रेवाड़ी शहर की नई आबादी में गली नंबर एक की सड़क टूटी होने और सीवरेज की सफाई न होने की शिकायत पर डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को सड़क ठीक करवाने और सीवरेज लाइन की सफाई करवाने के निर्देश दिए।

वहीं, गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में नाली निर्माण की मांग पर बीडीपीओ डहीना को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

रास्ते से हटेगा बिजली का खंभा, अवैध कब्जे की भी होगी जांच

गांव अहरोद में रास्ते के बीच बिजली का खंभा होने की शिकायत पर डीसी ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को खंभे को रास्ते से शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा गांव बिहारीपुर में एक प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत पर बीडीपीओ जाटूसाना को जांच कर नियमानुसार अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए गए।

फैमिली आईडी और पेंशन से जुड़ी शिकायतें भी पहुंचीं

समाधान शिविर में सड़क, सीवरेज, नाली और कब्जे के मामलों के अलावा फैमिली आईडी, पेंशन, बिजली और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें भी आईं। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया गया, जबकि लंबित मामलों में संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम दलबीर सिंह, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी संजीव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment