जींद में जमीन पर अवैध कब्जा, पेड़ कटाई और तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज
जींद में जमीन पर कथित अवैध कब्जे, कीकर व शीशम के पेड़ काटकर चोरी करने तथा चारदीवारी तोड़ने के मामले में पुलिस ने संलिप्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता भूतपूर्व सैनिक राजेंद्र ने पुलिस अधीक्षक (Jind SP) कार्यालय में दी गई शिकायत में जमीन के मालिकाना हक, मौके पर तोड़फोड़ और परिवार पर दबाव बनाने के आरोप लगाए थे।







