नारनौंद से स्कूल ड्रेस में छात्रा लापता | Narnaund Hansi News

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद से स्कूल ड्रेस में छात्रा लापता | Narnaund Hansi News

---Advertisement---

स्कूल ड्रेस में 18 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Narnaund Hansi News: हांसी जिले के नारनौंद कस्बे से एक छात्रा स्कूल ड्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी समय बाद भी छात्रा घर नहीं पहुंची, तो पीड़ित महिला अपनी बेटी की तलाश करने की गुहार लेकर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला ( Girl Missing Fir ) दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

नारनौंद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी स्कूल ड्रेस पहने हुए थी और वह अचानक लापता हो गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, परंतु वह न तो किसी जानकार के पास मिली और न ही किसी रिश्तेदारी में।

पीड़ित महिला ने बताया कि 25 नवंबर की सुबह 9 बजे से उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लग रहा है और वह अपने स्तर पर हर जगह तलाश कर चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज ( Narnaund girl missing Fir) कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Leave a Comment