हांसी-चंडीगढ़ मार्ग पर राजपुरा में सड़क हादसा: अज्ञात गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत | Narnaund Road Accident News

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

गांव राजपुरा में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत

Narnaund Road Accident News : हांसी चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर गांव राजपुरा में देर रात एक गाड़ी ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। जिसका वीरवार को पोस्टमार्टम करवा जाएगा।

Hansi Chandigarh Road Accident

 प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव राजपुरा निवासी 40 वर्षीय संजय गांव के स्कूल के पास बनी बस्ती से देर रात अपने घर की तरफ आ रहा था जैसे ही बस स्टैंड के पास वह सड़क पार कर रहा था तो जींद की तरफ से तेज गति से आ रही एक गाड़ी ने उसको सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक लगी थी की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी चालक गाड़ी को वहां से तेज स्पीड में भगा ले गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर तुरंत ही पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया एंबुलेंस में शव को हांसी के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जिसका वीरवार को पोस्टमार्टम करवा जाएगा।
 मृतक संजय अपनी बूढी माता 70 वर्षीय रोशनी का इकलौता सहारा था। दोनों एक ही मकान में रहते थे। संजय मेहनत मजदूरी करके घर का खर्च चलता था। संजय के दो बड़े भाई हैं जो कि विवाहित है और उनसे अलग रहते हैं। उसकी एक बड़ी बहन है जो कि शादीशुदा है।

You Might Also Like

Leave a Comment