हांसी-चंडीगढ़ मार्ग पर राजपुरा में सड़क हादसा: अज्ञात गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत | Narnaund Road Accident News
Narnaund Road Accident News : हांसी चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर गांव राजपुरा में देर रात एक गाड़ी ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। जिसका वीरवार को पोस्टमार्टम करवा जाएगा।






