तोशाम समाचार: कंप्यूटर सीखने गया छात्र लापता, परिजन परेशान

तोशाम समाचार: कंप्यूटर सीखने गया छात्र लापता, परिजन परेशान

तोशाम समाचार: भिवानी जिले के तोशाम में एक छात्र कंप्यूटर सीखने के लिए गया था, जो अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब छात्र नहीं मिला, तो उसके परिजन परेशान होकर पुलिस थाने पहुंचे। तोशाम थाना पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।