हांसी-जींद रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर | Hansi Jind Road Accident

By sunilkohar

Published On:

हांसी-जींद रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर | Hansi Jind Road Accident

---Advertisement---

Gagan Kheri Hansi Road Accident

हांसी: हांसी-जींद रोड (Hansi Jind Road Accident) पर बुधवार देर शाम कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर (Head-on Collision) में नारनौंद क्षेत्र के गांव भैणी अमीरपुर के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह रोड एक्सीडेंट ( Gagan Kheri Road Accident) इतना भयानक था कि मृतक का एक हाथ कटकर दूर जा गिरा। गगन खेड़ी के पास हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए नागरिक अस्पताल हांसी की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, घायल युवक को प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज (Agroha Medical College) रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, हांसी क्षेत्र के गांव भैणी अमीरपुर निवासी 17 वर्षीय आशीष ऊर्फ आंसू और उसका दोस्त अनुज बाइक पर सवार होकर हिसार आर्मी कैंटीन (Hisar Army Canteen) से सामान खरीदने गए थे। जब वे कैंटीन से सामान खरीदकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी हांसी-जींद रोड पर गगन खेड़ी के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गगन खेड़ी एक्सीडेंट (Gagan Kheri Accident) इतना भीषण था कि बाइक सवार आशीष ऊर्फ आंसू का एक हाथ शरीर से अलग होकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत इस सड़क हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। घायल अनुज को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल हांसी (Civil Hospital Hansi) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही शेखपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मृतक मनोज के शरीर से अलग हुए हाथ की तलाश की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल भिजवाया।

इस संबंध में हांसी सदर थाना प्रभारी (Sadar Police Station Hansi SHO) सदानंद ने बताया कि गगन खेड़ी के पास एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही डायल 112 (Dial 112) की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मनोज नामक युवक को मृत घोषित (Declared Dead) कर दिया, जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच (Police Investigation) कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हांसी-चंडीगढ़ मार्ग पर राजपुरा में सड़क हादसा: अज्ञात गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत

फौज में भर्ती होकर करना चाहता था देश की सेवा, फौजी दोस्त के साथ कैंटीन का सामान लेने के लिए गया था कैंट

नारनौंद : दिल दहलाने वाले सड़क हादसे में गांव भैणी अमीरपुर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और घर का इकलौता चिराग बुझ गया हादसे में उसका दोस्त फौजी भी गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों कैंटीन से  घर का सामान लेने के लिए हिसार कैंट पर गए थे। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना का पता चला सभी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां से हिसार के अस्पताल में काफी ग्रामवासी पहुंच गए। वीरवार को मृतक का पोस्टमार्टम होगा।
 भैणी अमीरपुर निवासी 19 वर्षीय आशीष ऊर्फ आंसू 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद नारनौंद में ही आईसीएस कोचिंग सेंटर पर फौज और पुलिस की में भर्ती होने के लिए टेस्ट तैयारी कर रहा था। उसका बचपन से ही सपना था कि वह फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करें। वह फौजी की नौकरी को काफी पसंद करता था। गांव में उसका अजीज दोस्त अनुज फौज में नौकरी करता है। पिछले दोनों उसका दोस्त अनुज जो की अग्निवीर में फौजी लगा हुआ है। वह 25 दिनों की छुट्टी आया हुआ था और दो दिन बाद ही उसको वापस नौकरी पर लौटना था। इसलिए  दोनों दिन में घर का सामान लाने के लिए हिसार कैंट पर चले गए। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे। अनुज का पिता शेर भी आर्मी से रिटायर है। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र हैं और उसकी तीन बहने हैं।
 मृतक आशीष के पिता मनोज कुमार किसान है और माता ग्रहणी है। एक बड़ी बहन है जो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है।

You Might Also Like

1 thought on “हांसी-जींद रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर | Hansi Jind Road Accident”

Leave a Comment