हांसी-जींद रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर | Hansi Jind Road Accident
हांसी: हांसी-जींद रोड (Hansi Jind Road Accident) पर बुधवार देर शाम कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर (Head-on Collision) में नारनौंद क्षेत्र के गांव भैणी अमीरपुर के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह रोड एक्सीडेंट ( Gagan Kheri Road Accident) इतना भयानक था कि मृतक का एक हाथ कटकर दूर जा गिरा। गगन खेड़ी के पास हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए नागरिक अस्पताल हांसी की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, घायल युवक को प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज (Agroha Medical College) रेफर कर दिया गया।






