सोथा से 19 वर्षीय युवती लापता
Hansi Girl Missing: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव सोथा से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पास के गांव के युवक से फोन पर बातचीत करती थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नारनौंद थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज ( Sotha village girl missing ) करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Narnaund Area Girl Missing
खेड़ी चौपटा क्षेत्र के गांव सोथा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय भतीजी सुबह करीब सात बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, परंतु न तो वह गांव में और न ही किसी रिश्तेदार के यहां मिली। इसके अलावा उन्होंने संभावित जगहों पर भी उसकी तलाश की, परंतु वह अब तक नहीं मिली।
शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी भतीजी के साथ पास के गांव ज्ञानपुरा निवासी सोनू फोन पर बातचीत करता था और उन्हें शक है कि उसकी भतीजी को सोनू बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है और उसे छुपाकर रखा है।
पीड़ित चाचा ने जैसे ही अपनी भतीजी के लापता होने की शिकायत खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी में दी, नारनौंद थाना में शिकायत के आधार पर सोथा गांव से युवती लापता होने का मामला दर्ज (Girl Missing Case) करके उसकी जांच और तलाश शुरू कर दी गई।











