नारनौंद क्षेत्र के गांव से युवती लापता, ज्ञानपुरा गांव के युवक पर शक | Hansi Girl Missing
Hansi Girl Missing: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव सोथा से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पास के गांव के युवक से फोन पर बातचीत करती थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नारनौंद थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज ( Sotha village girl missing ) करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।







