बरवाला बस स्टैंड के सामने से बाइक चोरी
हिसार जिले के बरवाला में मिष्ठान भंडार के सामने से बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। बाइक सवार अपनी बाइक को बस स्टैंड के सामने मिष्ठान भंडार की दुकान के बाहर खड़ी करके सामान लेने के लिए गया था कि कुछ ही देर में चोरों ने उसकी बाइक चुरा ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
नया बस स्टैंड बरवाला के सामने चाहत मिष्ठान भंडार
हिसार जिले के गांव बधावड़ निवासी विकास ने बताया कि वह रात को करीब साढ़े 10 बजे अपनी हीरो की एचएफ डीलक्स बाइक पर बरवाला आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को नया बस स्टैंड बरवाला के सामने स्थित चाहत मिष्ठान भंडार के बाहर खड़ा किया था। बाइक खड़ी कर वह सामान लेने के लिए चला गया था। बाइक HF डिलक्स HR80A8361 चेसिस MBLHA11AEE9G16842 इंजन HA11EFE9G28481 मॉडल 2014 जो पिता के नाम दर्ज है।
चाहत मिष्ठान भंडार बरवाला के सामने से HR80A8361 बाइक चोरी
विकास के मुताबिक जब वह सामान लेकर कुछ समय बाद चाहत मिष्ठान भंडार के पास पहुंचा तो उसकी बाइक गायब मिली। उसने आसपास अपनी बाइक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उसे शक है कि कोई अज्ञात चोर उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को चोरी करके ले गया है। बरवाला थाना पुलिस ने विकास की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Hisar Weather Update: हवाओं का बदला मिजाज, बढ़ने लगी ठिठुरन, न्यूनतम पारे में गिरावट ,












