बरवाला से लिव-इन में रहने वाली महिला लापता, सरसौद गांव के युवक के साथ रहती थी महिला | Barwala Hisar News

By sunilkohar

Published On:

बरवाला से लिव-इन में रहने वाली महिला लापता, सरसौद गांव के युवक के साथ रहती थी महिला | Barwala Hisar News

---Advertisement---

Barwala Hisar Live-in Woman Missing

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला लापता

हिसार जिले के बरवाला से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। महिला गांव सरसौद के युवक के साथ पिछले एक साल से लिव-इन ( Live-in Patenership) में रह रही थी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर उसकी प्रेमिका की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव सरसौद निवासी रामदिया ने बताया कि सलेमगढ़ की रहने वाली 36 वर्षीय संतोष पिछले एक साल से उसके साथ लिव-इन में रह रही थी। घर पर वे दोनों काफी खुश थे और सब ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन 24 नवंबर को संतोष बिना बताए घर से कहीं चली गई।

Live-in Patener Missing

शिकायतकर्ता प्रेमी के अनुसार जब उसकी प्रेमिका काफी समय तक दिखाई नहीं दी तो उसने अपने आसपास व अन्य संभावित ठिकानों पर उसकी काफी तलाश की, परंतु वह कहीं नहीं मिली। बरवाला थाना पुलिस ने रामदिया की शिकायत पर मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Diwali Wish Srishti international sports School moth Narnaund Hansi
Srishti international sports School moth Narnaund

Leave a Comment