जींद में जमीन पर अवैध कब्जा, पेड़ कटाई और तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज

By sunilkohar

Published On:

जींद में जमीन पर अवैध कब्जा, पेड़ कटाई और तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज

---Advertisement---

Jind Narwana Road land encroachment case registered under BNS

Jind Latest News: जींद में जमीन पर कथित अवैध कब्जे, कीकर व शीशम के पेड़ काटकर चोरी करने तथा चारदीवारी तोड़ने के मामले में पुलिस ने संलिप्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता भूतपूर्व सैनिक राजेंद्र ने पुलिस अधीक्षक (Jind SP) कार्यालय में दी गई शिकायत में जमीन के मालिकाना हक, मौके पर तोड़फोड़ और परिवार पर दबाव बनाने के आरोप लगाए थे।

Revenue officials accused of collusion in Jind land dispute case

शिकायत के अनुसार शास्त्री नगर निवासी भूतपूर्व सैनिक राजेंद्र ने बताया कि गांव के नरवाना रोड पर अहिरका के अंतर्गत आने वाला करीब 400 वर्ग गज का प्लॉट उनके व उनके भाइयों के नाम दर्ज है, जिसकी रजिस्ट्री वर्ष 1999 में हुई थी और नरवाना रोड चौड़ीकरण के दौरान 12 वर्ग गज हिस्से का अधिग्रहण व मुआवजा भी लिया जा चुका है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 23 जून 2026 को हिसार के गांव पनिहारी निवासी राजेश कुमार व अन्य अज्ञात लोगों ने राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ कथित सांठ-गांठ कर उनकी अनुपस्थिति में निशानदेही की, 10-15 कीकर व शीशम के पेड़ काटकर ले गए और बाद में जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से चारदीवारी व निर्माण तोड़कर मिट्टी डाल दी।

शिकायतकर्ता का दावा है कि पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई तथा उन पर सस्ते दामों में प्लॉट बेचने का दबाव बनाने व मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप भी लगाया गया। शिकायत में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, नुकसान की भरपाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की गई थी।

Jind Haryana latest crime news land encroachment and demolition FIR

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त परिवाद (क्रमांक 7201-P, दिनांक 27.10.2026) पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संदीप कुमार (HPS) की जांच रिपोर्ट और एडीए (ADA-P) की राय के बाद संबंधित थाने में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303, 324(4), 329(3) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment