फतेहाबाद के रतिया में झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव
हरियाणा न्यूज | फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव तेलीवाड़ा से लापता हुए 31 वर्षीय युवक का शव खाली पड़े प्लॉट की झाड़ियों में मिला। शुरुआती तौर पर शव की पहचान नहीं हो पाई, बाद में पहचान गांव तेलीवाड़ा निवासी सन्त्री के रूप में हुई। वार्ड की पार्षद प्रतिनिधि गुरप्रीत हैप्पी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया।
बताया गया कि सन्त्री की बहन वार्ड नंबर 4 में ब्याही हुई है। बीते दिन वह गांव जाने की बात कहकर गया था, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा। सुबह वार्ड नंबर 4 की गली में बाइक खड़ी मिली। पास जाकर देखा तो झाड़ियों में उसका शव पड़ा था। सन्नी मजदूरी करता था, विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। चेहरे क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान नहीं हो पाई। बाद में उसकी पत्नी ने हाथ पर बने टैटू और कपड़ों से उसकी पहचान की। शहर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








