WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

Fatehabad News Today: झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

Fatehabad News Today: झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव 

हरियाणा न्यूज | फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव तेलीवाड़ा से लापता हुए 31 वर्षीय युवक का शव मंगलवार सुबह वार्ड नंबर 4 में खाली पड़े प्लॉट की झाड़ियों में मिला। शुरुआती तौर पर शव की पहचान नहीं हो पाई, बाद में पहचान गांव तेलीवाड़ा निवासी सन्त्री के रूप में हुई। वार्ड की पार्षद प्रतिनिधि गुरप्रीत हैप्पी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया।