Fatehabad Raita CIA youth was caught with an illegal 315 bore pistol
हरियाणा न्यूज टूडे| रतिया सीआईए स्टाफ की टीम ने अरोड़ा कालोनी में एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान वार्ड 5 निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है।
सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सीआईए रतिया की टीम एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार सहित अरोड़ा कॉलोनी में मौजूद है। टीम ने तुरंत क्षेत्र में नाकाबंदी की और बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर की अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। को शहर पुलिस के हवाले कर दिया।
शहर थाना में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत एवं अन्य संभावित गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।











1 thought on “315 बोर के अवैध Pistol व 2 कारतूसों सहित युवक गिरफ्तार, Ratia CIA की टीम ने नाकाबंदी कर दबोचा”