Kaithal News Today: young man called to Reliance petrol pump office and beaten up
घायल पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर, 3 के खिलाफ केस दर्ज
हरियाणा न्यूज टूडे | कैथल जिले के चीका में उधार दिए 50 हजार रुपए वापस मांगने पर युवक को कैथल रोड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के ऑफिस में बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट करने के मामले में चीका थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चीका के वार्ड नंबर-14 निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह मालक नामक व्यक्ति को पहले से जानता है। मालक की गांव बलबेहड़ा में ईंटों की फैक्टरी है। उसने मालक से 50 हजार रुपए उधार लिए थे और राशि वापस मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। वहीं शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मालक पिछले कई दिनों से 6 लाख 50 हजार रुपए की राशि वापस करने में आनाकानी
कर रहा था। इसी पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। 22 सितंबर की शाम करीब 5:15 बजे वह अपने दोस्तों यश, वंश प्रधान और अजय जिंदल निवासी चीका के साथ कैथल रोड स्थित पेट्रोल पंप के ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान मालक अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोपी मालक ने गाली-गलौज करते हुए रुपए का हिसाब करने की बात कही। इसके बाद ऑफिस में रखे डंडे से उस पर वार कर दिया। आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान मालक ने अपनी पेंट की जेब से पिस्तौल निकाली और धमकी दी। घटना की सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रमेश को सरकारी अस्पताल गुहला पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई रामकुमार ने बताया कि 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











1 thought on “युवक को Reliance Petrol Pump पर बुलाकर पीटा, 3 के खिलाफ केस दर्ज”